Monday, June 4, 2018

easy on khel aur hamara sawasthay in hindi for class 10

                                                           खेल और हमारा सवास्थ्य 
मनुष्य के जीवन में आरम्भ से ही खेलों का महत्त्व रहा है | खेलो के बिना मनुष्य अधूरा है | प्राचीन समय में तो उसके मनोरंजन का साधन ही खेल हुआ करते थे | स्वयं के मनोरंजन के लिए उसने विभिन्न तरह के खेलो की रचना की है और आगे भी करता  रहा है | आज के युग में मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध है परन्तु फिर भी खेलो का महत्व वैसे का वैसा ही बना हुआ है | खेलो से जहा स्वास्थ बढ़ता है, वही मनोरंजन भी होता है |मनुष्य को चाहिए कि वह नियमित रूप से खेलो में भाग लेता रहे | ऐसा करने से शरीर में रक्त संचार सही रहता है, स्फूर्ति तथा उत्साह भी बढ़ता है | आज के भाग दौर भरे जीवन में हम खेलो के महत्व को नजर अंदाज कर देते है, इस से हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव परता है | हम अलसी हो जाते है | हमारा शरीर बैडोल हो जाता है | हमें मोटापा, मानसिक तनाव, उच्च या निम्न रक्तचाप जैसी अनेक बीमारियाँ आ घेरती है | यदि हम नियमित रूप से खेलते रहते है, तो हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है | हम चुस्त - दुरुस्त बने रहते हैं | इससे बीमारिया भी दूर रहती है साथ ही डाक्टर और दवाईया में आने वाली खर्च भी काम हो जाता है | विद्यार्थियों के लिए तो खेल उत्तम औषधी के सामान है | पढ़ाई करने के बाद खेलने से मन को नई शक्ति प्रदान होती है | खेलने से विद्यार्थियों में उपजा तनाव काम हो जाता हैं | लगातार पढ़ने से उत्पन्न झंझलाहट भी खतम हो जाती है | शरीर मजबूत बनता है | पढाई में मन लगा रहता  है | विद्यार्थी आज खेलों के माध्यम से उज्जवल भविष्य पा  रहे हैं | खेलो को वयवस्था के रूप में अपनाने से खिलाड़ी देस-विदेश में यश और धन दोनों कमा रहे है | इन सब बातो को देखते हुए खेलो के महत्व को नकार नहीं सकते है |    

EDUCATION AND TOURISM MOVE HAND IN HAND